{"_id":"61a50665810443293c48d8e7","slug":"thyroid-tests-resumed-in-zonal-hospital-mandi-news-sml391828659","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल अस्पताल में फिर से शुरू हुए थायराइड के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल अस्पताल में फिर से शुरू हुए थायराइड के टेस्ट
विज्ञापन
अमर उजाला के अंक में प्रकाशित समाचार।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में सोमवार से थायराइड के टेस्ट फिर से शुरू हो गए हैं। इसके लिए जरूरी रिजेंट किट अस्पताल प्रबंधन ने उपलब्ध करवा दी है। अब लैब में यह टेस्ट होने शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिली है।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यह किट शनिवार को उपलब्ध हो गई थी और सोमवार से टेस्ट होने शुरू हो गए हैैं। लोगों की समस्या को देखते हुए 24 नवंबर के अंक में इसे प्रमुखता से उठाया गया था। इसके चलते प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थायराइड टेस्ट के लिए जरूरी रिजेंट किट मुहैया करवा दी है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अस्पताल में थायराइड के टेस्ट शुरू हो गए हैं।
इससे पहले लोगों को यह टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब में जाना पड़ रहा था। अस्पताल में 320 रुपये में होने वाला टेस्ट बाहर लैब में 500 से अधिक रुपये में हो रहा था। 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों, आईआरडीपी, स्वतंत्रता सेनानी और गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में यह टेस्ट निशुल्क है। उन्हें भी मजबूरी में यह टेस्ट बाहर करवाना पड़ रहा था। अब उन्हें राहत मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
000