{"_id":"62375ac2daaa5b6b0e41224e","slug":"three-youth-recovered-chitta-in-tattapani-area-mandi-news-sml40311037","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्तापानी के पास तीन युवकों से चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्तापानी के पास तीन युवकों से चिट्टा बरामद
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। पुलिस ने तीन युवकों को तत्तापानी के निकट 8.55 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। शनिवार देर रात तत्तापानी के निकट पुलिस टीम गश्त पर थी।
इस दौरान एक पिकअप वाहन पर तीन युवक बैठे थे। पुलिस को देख तीनों घबरा गए। इस पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास 8.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
युवकों की पहचान कृष्ण चंद चौहान (29), चालक घनश्याम (25) गांव चुराग और इंद्र सिंह (33) गांव कुमालटू क्यारकोटी शिमला के रूप में हुई है।
इसमें इंद्र सिंह की तलाश करसोग पुलिस को काफी समय से थी। इंद्र सिंह को चिट्टे का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर का कहना है कि देर रात पुलिस ने तत्तापानी के समीप तीन युवकों से चिट्टा बरामद किया है। संवाद