फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   three thept wehical found

चोरी की तीन गाड़ियां बरामद, आरोपियों ने किया पुलिस पर हमला

Wed, 16 Nov 2016 10:07 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 16 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
three thept wehical found
सुंदरनगर में कार चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस और पीओ सेल ने चोरी की तीन गाड़‌ियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार (एचपी62/5059) चोरी की चल रही है। जिस पर पीओ सेल मंडी ने की टीम ने मुख्य आरक्षी अशोक कुमार के नेतृत्व में इनोवा को युनुस अख्तर पुत्र नईम अख्तर निवासी डीनक से पकड़ने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


 युनुस अख्तर ने बरामद इनोवा कार का जो पंजीकरण प्रमाण पत्र पुलिस टीम के समक्ष प्रस्तुत किया उसमें दर्ज इंजन नंबर और चेसिस नंबर गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर के साथ मैच नहीं पाया गया। जिस पर पुलिस ने इनोवा गाड़ी को एजेंसी में ले जाकर चेक करवाया तो इस बात की पुष्टि हुई कि संबंधित गाड़ी का पंजीकरण प्रमाण पत्र नकली है।  जिस पर पुलिस ने युनुस अख्तर के विरुद्ध थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान आरोपी युनुस अख्तर से पता चला कि कुछ और चोरी की गाड़ियां सुंदरनगर थाना क्षेत्र में गैर कानूनी ढंग से चल रही हैं।
विज्ञापन


इस पर मंडी पुलिस की एक अन्य टीम थाना प्रभारी सुंदरनगर लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में आरोपी से प्राप्त सूचना के आधार पर उसके बताए ठिकाने पर गई और एक इनोवा कार (एचपी32/3276) को महेंद्र गुप्ता पुत्र रतन लाल निवासी कुम्मी मंडी के कब्जा से तथा एक गाड़ी (एचपी07/0247) को राकेश कुमार उर्फ रॉकी के गैराज रानी की बाईं से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। दोनों गाड़ियां भी चोरी की पाई गईं। जिन्हें पुलिस ने आरोपियों से कब्जा में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम ठाकुर ने बताया पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। इधर, मामले की जांच के दौरान पुलिस का रास्ता रोक सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने की भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस थाना बल्ह में पीओ सैल के प्रभारी मुख्य आरक्षी अशोक कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा है गया है कि वह चोरी की इनोवा कार को बरामद कर टीम और आरोपी युनुस तथा एक अन्य व्यक्ति लक्की के साथ गाड़ी एचपी62/5059) के  साथ थाना सुंदरनगर जा रहे थे। वह डडौर के पास पहुंचे तब एक अन्य गाड़ी (एचपी65ए/0660) उनकी गाड़ी के आगे आकर रुकी। जब उन्होंने गाड़ी को रोकने के बारे पूछा तो गाड़ी से मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद अली एवं महबूब अख्तर पुत्र नईम अख्तर निवासी कनैड गाड़ी से उतरे और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में आरक्षी सचिन सेन जख्मी हो गए। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम ठाकुर बताया ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट के दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed