{"_id":"6778d14fa08f9300f508f2be","slug":"three-pictures-related-to-the-royal-family-auctioned-for-rs-1-13-crore-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: राज परिवार से जुड़े तीन चित्र 1.13 करोड़ रुपये में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राज परिवार से जुड़े तीन चित्र 1.13 करोड़ रुपये में नीलाम
Sat, 04 Jan 2025 11:42 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:42 AM IST
सार
पहला चित्र 28 लाख, दूसरा 80 लाख और तीसरा 5.50 लाख रुपये में बिका है। इससे पहले दो चित्र 3.85 करोड़ रुपये में नीलाम हुए हैं।
विज्ञापन
राज परिवार से जुड़े तीन चित्र 1.13 करोड़ में नीलाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहाड़ी चित्रकला की मंडी शैली के पांच ऐतिहासिक चित्र 4.98 करोड़ रुपये में मुंबई में नीलाम हुए हैं। हाल में तीन चित्र 1.13 करोड़ रुपये में बिके हैं। एक चित्र राजा गौड़ सेन और सिद्ध सेन के परिवार से मिलता-जुलता है, दूसरा राजा बलबीर सेन के दरबार में होली उत्सव और तीसरा राजा सिद्ध सेन से जुड़ा बताया गया है। पहला चित्र 28 लाख, दूसरा 80 लाख और तीसरा 5.50 लाख रुपये में बिका है। इससे पहले दो चित्र 3.85 करोड़ रुपये में नीलाम हुए हैं। राज परिवार से जुड़ा पहला चित्र वर्ष 1730-1740 का है। इस पर मंडी रॉयल लाइब्रेरी की मुहर लगी है।
विज्ञापन
इसमें सफेद जामा और फूलों की माला से लिपटी सफेद पगड़ी पहने एक राजकुमार पेड़ के नीचे खड़ा है। उसके सामने फूलों, सोने और लाल रंग की पोशाक पहने एक महिला खड़ी है। दूसरी पेंटिंग 1848-1849 की है। इसमें मंडी के राजा बलबीर सेन के दरबार में होली उत्सव का आनंददायक चित्रण किया है। तीसरे चित्र में महाराजा सिद्ध सेन अंकित हैं। यह 1840 का है। इंडियन पेंटिंग फ्रॉम द पंजाब हिल्स के ऑर्थर डब्ल्यूजी आर्चर कहते हैं कि राजकुमार की विशेषताएं राजा गौड़ सेन और सिद्ध सेन के परिवार से मिलती-जुलती हैं, लेकिन वह स्पष्ट रूप से इन दोनों शासकों में से कोई नहीं है।
विज्ञापन