फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three-day wrestling competition begins

Mandi News: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

Thu, 14 Mar 2024 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 14 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three-day wrestling competition begins
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता बुधवार से पड्डल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त राखिल काहलों ने किया। इस मौके पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन तथा पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे कुश्ती दंगल आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि की अगुआई में मोती बाजार स्थित ऐतिहासिक लखदाता मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलूस निकाला गया, जो चौहटा से सेरी बाजार, महामृत्युंजय और आईटीआई चौक से होते हुए पड्डल मैदान पहुंचा। यहां ढोली दल ने ढोल की ताल पर करतब करते हुए सभी को आकर्षित किया। बुधवार को प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम आयु पुरुष वर्ग में 40 और 21 वर्ष से कम आयु पुरुष वर्ग में 21 प्रतिभागी भाग लेंगे। बुधवार को महिलाओं की ओपन वर्ग में भी प्रतियोगिता होगी। वहीं, पुरुष वर्ग की ओपन प्रतियोगिता 14 मार्च से आरंभ होगी। बुधवार को 19 वर्ष आयु वर्ग के पहलवानों ने दम दिखाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed