फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   thirteen crore rupees senctioned

शानन और बरोट डैम क्षेत्र की सुरक्षा को 13 करोड़ मंजूर

Fri, 03 Jun 2016 10:27 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 03 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
thirteen crore rupees senctioned
शानन प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला

बरोट (मंडी)। पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के अधीन 110 मेगावाट के शानन जलविद्युत प्रोजेक्ट में मरम्मत कार्य के लिए 13 करोड़ की राशि मंजूर की गई। इस राशि से शानन और बरोट डैम क्षेत्र की सुरक्षा के लिए रेलिंग, सड़कों, क्रेटवाल और मशीनरी की मरम्मत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट से हर साल पंजाब विद्युत बोर्ड को करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है। शानन प्रोजेक्ट की अनदेखी का मामला सांसद रामस्वरूप शर्मा और जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने केंद्र के समक्ष उठाया था। साथ ही पंजाब सरकार को भी पत्र लिखा था।

विज्ञापन



शानन प्रोजेक्ट निर्माण के लिए बनाई गई ट्रॉमवे ट्राली पिछले कई साल से बंद पड़ी है। प्रोजेक्ट क्षेत्र में सड़कों की हालत बदतर है। ऊहल नदी के साथ क्रेटवाल, डैम साइट पर सुरक्षा के लिए रेलिंग तक नहीं लग पाई। प्रोजेक्ट की मशीनरी रख रखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोग भी पंजाब सरकार से प्रोजेक्ट के विकास कार्यों के लिए धनराशि देने की मांग करते रहे हैं। लंबे समय बाद पंजाब विद्युत बोर्ड ने प्रोजेक्ट में मरम्मत कार्य के लिए 13 करोड़ की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन



बरोट और मुल्थान निवासी हीरा लाल, दौलत राम, कृष्ण सिंह, प्रेम चंद ने बताया कि बरसात का मौसम आने वाला है। प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से कई साल पहले ऊहल नदी किनारे जो दीवारें बनाई गई थीं, वे टूट चुकी हैं। वर्ष 2012 में भी ऊहल नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ था। चार साल बीत जाने के बाद भी पंजाब सरकार और विद्युत बोर्ड ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने केंद्र में इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद केंद्र की टीम ने प्रोजेक्ट की मशीनरी व क्षेत्र की समस्याओं का निरीक्षण किया। क्षेत्र के लोग अरसे से शानन प्रोजेक्ट को हिमाचल को सौंपने की मांग कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। शानन परियोजना के एसई जेएस पठानिया ने कहा कि शानन और बरोट की सड़कों, क्रेटवाल, मशीनरी की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए 13 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed