फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There will be movement to make Tehra a tehsil

टिहरा को तहसील बनाने के लिए होगा आंदोलन

Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
There will be movement to make Tehra a tehsil
सज्याओपिपलू में किसान सभा के अधिवेशन में भाग लेते सदस्य और पदाधिकारी। - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। उपतहसील टिहरा को तहसील का दर्जा मिलना चाहिए ताकि जनता को राजस्व संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। पूर्ण तहसील के लिए हिमाचल किसान सभा आंदोलन शुरू करेगी। यह बात पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

किसान सभा के खंड अध्यक्ष रणताज राणा ने कहा कि किसान सभा आगामी छह फरवरी को सदस्यता दिवस मनाएगी। इस दिन अधिक से अधिक किसानों को सदस्य बनाया जाएगा। सात फरवरी को मांग दिवस मनाया जाएगा। पंचायत बार चिह्नित मांगों के बारे में संबंधित विभागों को धर्मपुर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

ये निर्णय हिमाचल किसान सभा धर्मपुर खंड कमेटी के सम्मेलन में लिए गए। सम्मेलन आंबेडकर भवन सज्याओपिपलू में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रणताज राणा, रामचंद ठाकुर, सुरेश शर्मा ने की। सम्मेलन में हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष एवं जिला पार्षद कुशाल भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह सहित अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
रणताज राणा फिर से चुने गए अध्यक्ष
35 सदस्यीय खंड कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें रणताज राणा दोबारा अध्यक्ष चुने गए। अधिवक्ता सुरेश शर्मा को सचिव चुना। रामचंद ठाकुर, सुखराम, रसपाल विमल, सुरेश वर्मा और बाला राम को उपाध्यक्ष बनाया। प्रकाश सकलानी, करतार सिंह चौहान, मेहर सिंह पठानिया और प्रताप सिंह को सह सचिव, मिलाप चंदेल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा बलदेव ठाकुर, राकेश शर्मा, कैप्टन टेक चंद, कश्मीर सिंह, नेक राम, भाग सिंह, सूबेदार मोहन लाल, श्याम सिंह, नानक चंद, चमन लाल, रमेश कुमार, रूपचंद गुलेरिया, रूप लाल बिष्ट, सुरेंद्र पठानिया, ओमप्रकाश गुलेरिया, टेक सिंह, शंभू राम, रणवीर शास्त्री, देवराज, सुरेश शननी, देवानंद, प्रकाश वर्मा और अरुण अत्री को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed