फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There should be a high level inquiry into corruption in PM Awas Yojana: Kushal

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार की हो उच्च स्तरीय जांच : कुशाल

Sat, 12 Oct 2024 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 12 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
There should be a high level inquiry into corruption in PM Awas Yojana: Kushal
जोगिंद्रनगर मिनी सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुए भ्रष्टाचार पर एसडीएम मनीष चौधरी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की प्रदेश और केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में हुए सर्वे के दौरान प्रदेश के पात्र लगभग 92 हजार लाभार्थियों को चिह्नित किया गया था। मगर उन्हें योजना के तहत धनराशि उपलब्ध नहीं हो पाई है। आलीशान मकानों में रह रहे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इन्हीं मांगों को लेकर जिला परिषद सदस्य ने लघु सचिवालय परिसर जोगिंद्रनगर के बाहर प्रदर्शन किया और एसडीएम मनीष चौधरी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों को अनावश्यक शर्तें लगाकर इस योजना से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

77 घरों के सर्वे से छेड़छाड़ कर केवल 17 से 20 पात्र परिवारों को ही योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। ऐसे में आवास का सपना संजोए हुए पात्र परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जोगिंद्रनगर उपमंडल में पीएमएवाई-जी के लगभग 80 स्वीकृत पात्रों भी आवास बनाने के लिए योजना के तहत धन न मिलना बड़े भ्रष्टाचार की संभावनाओं को प्रबल कर रहा है।

कुशाल भारद्वाज की अगुआई में एकत्रित पात्र परिवारों के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंजीकृत परिवारों को आर्थिक तौर पर लाभान्वित करने की भी बात रखी। एसडीएम मनीष चौधरी ने प्रदर्शन कर रहे पात्र परिवारों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर सौंपे गए ज्ञापन को उचित माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed