फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is immense employment potential in fisheries.

Mandi News: मत्स्य पालन में रोजगार की अपार संभावना

Sun, 05 Oct 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
There is immense employment potential in fisheries.
मंडी। जिले में बेरोजगार युवा नकदी फसलों के उत्पादन के साथ-साथ अब मत्स्य पालन की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं। जिले में एक साल की अवधि में 16 बेरोजगार युवाओं ने कार्प मछली पालन योजना को अपनाया है। सरकार की ओर से योजना के तहत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष दो और बेरोजगारों को योजना के तहत स्वीकृति मिल चुकी है और दोनों ने अपने तालाबों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

मंडी की भौगोलिक स्थिति, जलवायु और पर्याप्त जल संसाधन मत्स्य पालन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना वर्ष 2024 से आरंभ की गई है। योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कार्प मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में तालाब निर्माण की लागत 12.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें तालाब निर्माण के लिए 8.40 लाख रुपये और इनपुट लागत (जैसे बीज व चारा) के लिए 4 लाख रुपये शामिल हैं। इस लागत का 80 प्रतिशत अनुदान सभी श्रेणियों के लाभार्थियों को प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भी मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना में समान लागत पर सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक की अनुदान सहायता दी जाती है। चयनित युवाओं को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, फीड प्रबंधन तथा विपणन से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विभाग समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित कर युवाओं को मत्स्य पालन की बारीकियों से अवगत करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
योजना का लाभ लेने के इच्छुक बेरोजगार व्यक्ति के पास स्वयं की उपयुक्त भूमि होना आवश्यकहै। कम से कम सात वर्षों के लिए पट्टे पर भी भूमि लेकर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
-नीतू सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed