फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is darkness in the villages due to transformer failure, people got worried

Mandi News: ट्रांसफार्मर ठप होने गांवों में अंधेरा, परेशान हुए लोग

Sat, 28 Dec 2024 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
There is darkness in the villages due to transformer failure, people got worried
जोगिंद्रनगर में ठप पड़े विद्युत ट्रांसफार्मरों को बारिश के बीच बहाल करने में जुटे बिजली बोर्ड के
मंडी। तीन दिन से जारी बारिश और बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जंजैहली और थलौट में 11 सड़कें बंद हो गई हैं। थलौट, मंडी, गोहर, सुंदरनगर, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में शनिवार को 212 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए। इससे जिले के कई गांवों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली बोर्ड के कर्मियों ने शाम तक प्रभावित हुए 212 ट्रांसफार्मर में से 166 दुरुस्त कर दिए हैं। 46 अभी भी खराब हैं। सबसे ज्यादा 139 टांसफार्मर गोहर में खराब हुए। इन्हें बोर्ड की ओर से ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी और जोगिंद्रनगर में सभी टांसफार्मर बहाल कर दिए हैं। सराज में बाधित सात सड़कों में से छह अभी भी बाधित हैं। थलौट में चार और पधर में एक सड़क बाधित हो गई है। सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी डटे हुए हैं। शनिवार को बाधित 12 सड़कों में से एक ही में वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। ऊपरी इलाकों में सड़कों पर फिसलन बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पिछले दो दिनों में जिले में 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश बलद्वाड़ा में 37.5 एमएम हुई।
विज्ञापन

....
कहां कितनी सड़कें और ट्रांससफार्मर खराब
सराज में छह सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें जंजैहली-राजगढ़-शिकारी माता, जंजैहली-मगरूनाला, बुंग-भलवार, रेशन-खोली नाला, छतरी-गाड़ागुशैणी, तपनाली- खौली सड़क बंद रही। लंबाथाच-च्यूनी-चेत शैटाधार सड़क को बहाल कर दिया है। थलौट-पंजई थाची-शैटाधार, खूहन से डीडर सड़क, ज्वालापुर से पराशर सड़क, मोनाल-थनोगी बनोगी कांडा सड़क बंद रही। थलौट में नगवाई से महूधार सड़क बहाल हो गई है। पधर मंडल में खोतानाला से पराशर सड़क बंद हो गई है। थलौट में शनिवार को 14 टांसफार्मर खराब हुए। शाम तक आठ बहाल कर दिए। गोहर में 139 में से शाम तक 113 बहाल किए। 26 अभी भी खराब हैं। सुंदरनगर में छह में से तीन ठीक कर लिए गए। सरकाघाट में 24 में से 15, मंडी सदर में 26 और जोगिंद्रनगर में खराब हुए तीन ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



..
जिले में सड़कों और बिजली व्यवस्था को सुचारु करवाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मौसम को लेकर सभी जिले के प्रधानों को भी विशेष निर्देश दिए हैं। प्रशासन पूरी नजर रख रहा है।

अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी।
....

धर्मपुर में अंधेरे में गुजरी रात, बिजली उपकरण जले
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में हुई बारिश और तूफान से 29 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए हैं। शुक्रवार रात आठ बजे कई जगह बिजली गुल हो गई और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। सरी पंचायत में बिजली गिरने से आम के पेड़ में आग लग गई और हाई वोल्टेज के कारण छह घरों में बिजली के उपकरण जल गए। विद्युत मंडल धर्मपुर के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि बंद हुए ट्रांसफार्मर को शनिवार तीन बजे तक बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed