फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There are fire extinguishers in offices and institutions, but who will extinguish the fire?

Mandi News: दफ्तरों और संस्थानों में अग्निशमन यंत्र तो लिए, लेकिन आग बुझाए कौन

Tue, 16 Apr 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
There are fire extinguishers in offices and institutions, but who will extinguish the fire?
अग्निशमन विभाग का दावा- आग बुझाने के गुर तो सिखा रहे पर आपदा में भूल रहे लोग
विज्ञापन

हर संस्थान में कुछ कर्मचारियों को दिलाया जाना चाहिए आग से निपटने का प्रशिक्षण
मंडी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में एक साल में 63 जगह हुईं आग की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद सभी सरकारी और निजी संस्थानों में आग की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र तो लगा लिए गए हैं, लेकिन आपदा के समय आग कैसे बुझाएं, कई संस्थान इससे अनजान हैं। अग्निशमन विभाग सभी सरकारी और निजी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए समय-समय पर मॉकड्रिल करवाकर उन्हें आपदा के समय आग बुझाने और बचने के तरीके तो बता रहा है, लेकिन घटना के समय वे इन्हें भूल जा रहे हैं। इसका खुलासा अग्निशमन विभाग ने किया है।
अग्निशमन विभाग का मानना है कि हर संस्थान और कार्यालय में कुछ ऐसे प्रशिक्षित कर्मचारी होने चाहिए जो आग की घटना के समय सावधानी से अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा सकें। मंडी शहर से अग्निशमन विभाग के कार्यालय की दूरी करीब 5 किलोमीटर है। शहर में कहीं आग की घटना हो तो मौके पर पहुंचने के लिए टीम को 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। ऐसे में विभाग की टीम के पहुंचने से पहले संपत्ति काे काफी नुकसान पहुंच सकता है। अग्निशमन केंद्र मंडी के तहत पहली अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आग की 63 घटनाओं में 1.98 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जबकि इस दौरान 1.70 करोड़ रुपये की संपत्ति को बचाया गया। इन घटनाओं में 16 लोगों की जिंदगी और 21 पशु और पक्षियों की जान को भी बचाया गया।
विज्ञापन


बाजारों और स्कूलों में विभाग का फोकस
अग्निशमन विभाग इन दिनों अग्निशमन सप्ताह के दौरान बाजारों और स्कूलों में लोगों और बच्चों को आपदा के समय आग बुझाने के गुर सिखा रहा है। मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगला में 150 विद्यार्थियों और 30 के करीब स्टाफ को अग्निसुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बुधवार को बस स्टैंड मंडी में चालकों व लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग सरकारी और निजी संस्थानों में समय-समय पर मॉकड्रिल करवाकर उन्हें आपदा के समय आग बुझाने और बचने के तरीके बता रहा है, लेकिन कई मामलों में सामने आता है कि जागरूकता के बावजूद कर्मचारी इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में किसी एक का प्रशिक्षित होना जरूरी है।

-ठाकुर दास, अग्निशमन अधिकारी, मंडी
---
कार्यालय में आग की घटनाओं को लेकर अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। मैं खुद इन्हें ऑपरेट कर सकता हूं। दूसरे संस्थानों और कार्यालयों में भी आग की घटना से निपटने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित करना जरूरी है।
-ओमकांत ठाकुर, एसडीएम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed