{"_id":"586541b54f1c1b7675eed387","slug":"thept-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में दो घरों से एक लाख के आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में दो घरों से एक लाख के आभूषण और नकदी चोरी
मंडी
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के तहत टौरजाजर पंचायत के चौकी गांव में बुधवार रात दो घरों में चोरी हुई है। चोरों ने दोनों घरों से एक लाख के आभूषण और कुछ नकदी पर हाथ साफ किए हैं। घटना के दौरान दोनों परिवार घर में अन्य कमरों में सोए हुए थे। शातिरों ने कमरे के अंदर से पेटियों को उठाकर आंगन में खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों घरों में चोरों ने इसी अंदाज में चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चौकी गांव के प्रेम सिंह व दुर्गा राम के घरों में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी के बारे में दोनों परिवारों को वीरवार सुबह ही पता चला। परिवार के मुखिया ने पंचायत प्रधान रीना देवी और पुलिस थाना धर्मपुर को इस बारे में सूचना दी। पुलिस थाना धर्मपुर से एएसआई मनोहर लाल की अगुवाई में पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा। परिवार के सदस्यों का कहना है कि परिवार वाले घर के एक कमरे में सोये रह गए और चोर दूसरे कमरे से पेटी को उठाकर ले गए।
विज्ञापन
दोनों घर कुछ ही दूरी पर स्थित थे। दुर्गा राम के घर से सोने का एक चॉक, एक अंगूठी, कान की बालियां तथा प्रेम सिंह के घर से भी सोने के कुछ आभूषण चोरी हुए हैं। चोरों ने दोनों ही घरों के आंगनों में पेटियों को खोल कर आभूषण नकदी निकालने के बाद वहीं फेंक दिया। दोनों घरों से चुराए गए गहनों की कीमत एक लाख के करीब बताई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर जय लाल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरी स्थिति का जायजा लिया है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन