फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Theft accused arrested in Sundernagar

सुंदरनगर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested in Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत लाखों के आभूषणों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में धर दबोचा है। जिस ज्वेलर को चोरी का सामान बेचा है, पुलिस ने उसे भी पूछताछ के लिए थाने तलब किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुंदरनगर के महामाया मंदिर के पुजारी प्रेम प्रकाश ने पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह मंदिर में पूजा कर रहे थे और उनकी पत्नी और बच्चे घर से बाहर थे तो इसी दौरान आरोपी ने लगभग 2 लाख के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इसमें एक मंगलसूत्र, टॉप्स और चाक शामिल है। आरोपी लगभग 2 हजार रुपये नकद, एटीएम और पैन कार्ड भी ले गया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि शक के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को नशे की लत है। शनिवार को अदालत में पेश करने पर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ज्वेलर भोजपुर का रहने वाला है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed