फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The youth opened the closed eyes of the department

Mandi News: युवाओं ने खोली विभाग की बंद आंखें

Fri, 24 Oct 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The youth opened the closed eyes of the department
बैजनाथ-कांडापत्तन मार्ग में पड़े गड्ढों को भरते स्थानीय युवा। स्रोत जागरूक पाठक
लडभड़ोल (मंडी)। बैजनाथ-कांढापत्तन मार्ग की बेरू नाले के पास लोक निर्माण विभाग ने जब सुध नहीं ली तब स्थानीय युवाओं ने सड़क की दशा सुधारने का जिम्मा उठा लिया। युवाओं ने सड़क के गड्ढों को पत्थर और मिट्टी से भर दिया। इससे मार्ग पर हिचकोलों से राहत मिली।
विज्ञापन

लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के बैजनाथ-कांढापत्तन मार्ग पर कोठी गांव के पास बेरू नाले के समीप सड़क की हालत बेहद खराब थी।इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सड़क पर बने गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। पिछले 3-4 महीनों से लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से नाराज स्थानीय युवाओं ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए गड्ढों को पत्थरों और मिट्टी से भर दिया है।
विज्ञापन

सुशांत, राकेश, अभिषेक, प्रवीण और विनोद ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। विभाग ने इसकी कोई सुध नहीं ली। गड्ढों का आकार इतना बड़ा था कि यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। यह मार्ग बैजनाथ,नेरी, कांढापत्तन और धर्मपुर को जोड़ता है। मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को हादसे का डर सताता रहता था। युवाओं ने लोक निर्माण विभाग से लडभड़ोल से लेकर कांढापत्तन तक सड़क की तुरंत मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
मामला ध्यान में है। एक-दो दिनों में पैचवर्क का कार्य शुरू किया जा रहा है। जल्द ही सड़क में पड़े गड्ढों को भर दिया जाएगा।
-पवन गुलेरिया, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed