फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The young men saved the bull flowing in the canal

नहर में बह रहे बेसहारा बैल को युवाओं ने जान जोखिम में डाल बचाया

Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The young men saved the bull flowing in the canal
सुंदरनगर नहर में गिरे बैल को सुरक्षित बचाने में जुटे युवा संवाद - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल नहर में बह रहे बेसहारा बैल को स्थानीय युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया। बुधवार सुबह धनोटू के पास बेसहारा बैल बीएसएल जलाशय में जा गिरा। बैल हल कर जलाशय की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

हाइवे किनारे जा रहे लोगों की बहते हुए बैल पर नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इस दौरान धनेश्वरी गांव के युवक कर्ण शर्मा ने जान की परवाह न करते हुए नहर के तेज बहाव में कूद गया। युवक को अकेले बैल को बचाने का प्रयास करते देख बीडीसी सदस्य कलौहड़ महेश शर्मा ने तुरंत रस्सी ला उसे नहर में बैल को बांधने के लिए फेंका।
विज्ञापन

बैल को बचाने का प्रयास करते देख वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गये। जब भारी भरकम बैल को बांध कर नहर किनारे लाया गया तो उसे बाहर निकालने में परेशानी होने लगी। इसी दौरान हाइवे किनारे से जा रही जेसीबी को रोक कर युवाओं ने उसके माध्यम से बैल को बाहर निकाल उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश शर्मा ने बताया बेसहारा बैल बाड़बंदी न होने के कारण नहर किनारे घास चरते हैं। वे कई बार नियंत्रण खोकर नहर में जा गिरते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और बीबीएमबी से मांग की कि जलाशय से नहर किनारे तक बाड़बंदी की जाए, ताकि बेजुबान जानवरों को हादसा का शिकार न होना पड़े। उन्होंने प्रशासन से बहादुरी के लिए कर्ण शर्मा को सम्मानित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed