फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The wounds of the disaster did not heal even after eleven months.

Mandi News: ग्यारह माह बाद भी नहीं भरे आपदा के जख्म

Sun, 12 May 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
The wounds of the disaster did not heal even after eleven months.
अभी तक शुरू नहीं हुआ पंडोह पुल का काम, द्रंग क्षेत्र की नौ पंचायतों के हजारों लोग परेशान
विज्ञापन


अस्थायी तौर पर बनाया गया झूला पुल भी हुआ खराब
पंडोह पहुंचने के लिए काटना पड़ रहा आठ किलोमीटर चक्कर
सौरभ कुमार
पंडोह (मंडी)। पिछली बरसात में आई आपदा के दौरान पंडोह में जो नुकसान हुआ है, उसके जख्म अभी तक हरे हैं। द्रंग विधानसभा के इलाका बदार की नौ पंचायतों और पंडोह बाजार को जोड़ने वाला 100 साल पुराना पंडोह का लाल पुल जो पिछली बरसात में बह गया था, उसका काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
हैरानी की बात यह है कि दो माह बाद फिर बरसात शुरू होने वाली है। वहीं, पुल बहने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च कर इस स्थान पर एक अस्थायी झूला पुल लगाया था, जिस पर बैठकर लोग आर-पार हो रहे थे। मगर मात्र दो माह बाद ही यह झूला पुल भी खराब हो गया था। अब लोगों को पंडोह पहुंचने के लिए आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इलाका बदार निवासी टेकचंद, गोपाल ठाकुर, पंडोह बाजार के कारोबारी रोहित कुमार, केवल कृष्ण, रमन, अश्वनी पठानिया आदि ने बताया कि ब्यास नदी पर पिछले वर्ष बाढ़ में बहे पुल का काम 11 माह बाद भी निर्माण न होने से पंडोह और द्रंग क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। कहा कि मौजूदा समय में द्रंग क्षेत्र की 9 पंचायतों के लोगों को पंडोह पहुंचने के लिए 8 किलोमीटर का अतिरिक्त सफल करना पड़ रहा है, जबकि पूर्व में पंडोह बाजार पहुंचने के लिए ब्यास नदी पर बने लोहे के पुल से होकर मात्र 5 मिनट का रास्ता तय कर पहुंचते थे। द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और विभाग को चेताया कि यदि शीघ्र पंडाेह में ब्यास नदी पर पुल का निर्माण शुरू नहीं किया तो वे सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अभियंता विनोद शर्मा ने कहा कि सरकारी को पुल के लिए 21 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर भेज दी है। अभी तक इसकी अप्रूवल नहीं मिली है। जैस ही पुल के लिए पैसा आएगा काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed