{"_id":"6752e1b5a297ab8510075056","slug":"the-talented-students-of-dohag-school-were-rewarded-mandi-news-c-90-1-ssml1025-142104-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डोहग स्कूल के होनहार किए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डोहग स्कूल के होनहार किए पुरस्कृत
विज्ञापन
विद्यालय में मनाया सालाना समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोहग में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक बृजलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें। प्रधानाचार्य किरण ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें स्नेहा, मानवी, अनन्या, अर्श, कार्तिक, दिशांत, अनामिका, शिवानी, कृष, अंशिका, पायल, अरूण, वंशिका, अनिता, प्रिया, ईशा, बिंदू, प्रियंका, पलक सहित अन्य मेधावियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में स्कूल के अध्यापक, एसएमसी पदाधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।