फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The spotting report of the candle house was postponed due to the architect being ill.

Mandi News: वास्तुकार बीमार होने से मोमबत्ती के घर की निशानदेही रिपोर्ट लटकी

Mon, 04 Nov 2024 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
The spotting report of the candle house was postponed due to the architect being ill.
11 दिन बाद भी निगम की तीन सदस्यीय कमेटी आयुक्त कार्यालय में नहीं सौंप पाई रिपोर्ट
विज्ञापन


अक्तूबर में चिट्टे के साथ पकड़ने के बाद सुर्खियों में आया था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम की वास्तुकार के बीमार होने और अधिकारियों की कमी के चलते जेल रोड में कथित अवैध निर्माण मामला लटकता जा रहा है। मामले को लेकर गठित तीन सदस्यीय कमेटी निशानदेही के 11 दिन बाद भी अपनी रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय में जमा नहीं करवा पाई है। अवैध निर्माण का नोटिस देने के बाद 25 अक्तूबर को निगम की टीम ने जेल रोड निवासी उमा उर्फ मोमबत्ती के घर की निशानदेही करवाई थी।
आयुक्त ने मामले में गठित कमेटी को 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे, लेकिन बीच में त्योहार की छुट्टियां होने के चलते कमेटी अभी तक रिपोर्ट नहीं बना पाई है। बताया जा रहा है कि निगम की वास्तुकार बीमार हैं। ऐसे में निशानदेही की रिपोर्ट लटक रही है। अक्तूबर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मोमबत्ती के घर दबिश देकर उसे भतीजे के साथ चिट्टे समेत गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी आरोपी महिला चिट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

....

अवैध निर्माण के हैं शहर में 306 मामले
नगर निगम ने शहर में 306 लोगों को कथित अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किए हैं। इनकी दो चरणों में सुनवाई चल रही है। पहले चरण में 225 मामले निपटाने का लक्ष्य रखा है। इनमें एक आरोपी महिला मोमबत्ती भी है। अभी तक पहले चरण के 225 में से करीब 30 मामलों पर ही सुनवाई पूरी हो पाई है। अतिरिक्त आयुक्त समेत कई अहम अधिकारियों की कमी के चलते इनमें देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



...
नगर निगम में तैनात वास्तुकार के बीमार होने और त्योहार में छुट्टियों की वजह से रिपोर्ट में देरी हो रही है। जल्द ही इसे पूरी कर निगम आयुक्त कार्यालय में जमा करवा दिया जाएगा।
-एचसी जसवाल, सहायक अभियंता एवं कमेटी के सदस्य, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed