फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The son was dropped in the ditch with the intention of killing

हत्या की नीयत से खाई में गिराया था बेटा, अब मर्डर का केस दर्ज

Thu, 02 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The son was dropped in the ditch with the intention of killing
मंडी। पुलिस थाना सदर मंडी में एक हत्या का मामला दर्ज हुआ है। इसमें शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर उसके बेटे और अन्य युवक को धक्का देकर सड़क से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 302, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता दयावंती निवासी कुन्नू डाकघर घ्राण सदर मंडी ने शिकायत में कहा कि उसके बेटे प्रवीण कुमार सहित पवन कुमार और कृष्ण कुमार को मेहणी सदर मंडी निवासी ने जान से मारने की नीयत से धक्का देकर सड़क से करीब 400 मीटर नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन

इसमें एक युवक कृष्ण कुमार बच गया है जबकि बेटा प्रवीण और पवन कुमार की मौत हो गई। गौरतलब है कि अगस्त में गेहणी गांव के चार युवक पर्यटन स्थली पराशर में ट्रैकिंग पर गए थे। वापसी पर गांव से कुछ दूर रात होने पर चारों ने अस्थायी टेंट लगाकर पहाड़ी पर रुक गए थे। इस दौरान दो युवक शौच के लिए कुछ दूरी पर चले गए। एक युवक का पांव फिसलने से वह खाई की ओर लुढ़कने लगा जिसे बचाने के लिए साथ गया दूसरा युवक पवन भी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दो युवकों ने रात को गांव में संपर्क कर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया था। जहां प्रवीण कुमार और पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया था। घटना के एक माह बाद मृतक प्रवीण कुमार की माता ने पुलिस में हत्या की आशंका को लेेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस बारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि हत्या की आशंका को लेकर मृतक की मां ने शिकायत दी है। मामले की जांच पुलिस थाना प्रभारी सदर को सौंपी गई है। शीघ्र ही मामले में सच्चाई सामने आएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed