फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The prize will rain in the speech competition, enter the name

भाषण स्पर्धा में बरसेंगे इनाम, दर्ज करवाएं नाम

Wed, 20 Oct 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The prize will rain in the speech competition, enter the name
मंडी। नेहरू युवा केंद्र मंडी की ओर से सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास विषय पर खंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मंडी जिले का कोई भी युवा जिसकी आयु 1 अप्रैल 2021 को 18 से 29 वर्ष की हो, वह इसमें भाग ले सकता है।
खंड स्तर पर पहले तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को जिलास्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिलास्तर पर पहला स्थान हासिल करने पर प्रतिभागी को 5000 रुपये प्रथम पुरस्कार और द्वितीय स्थान के लिए 2 हजार तथा तीसरे स्थान के लिए प्रतिभागी को 1 हजार रुपये नगर पुरस्कार राशि एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद राज्यस्तर पर पहला स्थान हासिल करने पर प्रतिभागी को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार, दूसरे स्थान के लिए 10 हजार और तीसरे स्थान के लिए 5000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जहां पर पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 20 हजार, दूसरे स्थान के लिए 10 हजार, तीसरे स्थान के लिए 5 हजार रुपये का इनाम एवं प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जो युवा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं वे 25 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र मंडी कार्यालय में करवा सकते हैं। नेहरू युवा केंद्र मंडी के लेखाकार अनुराग ने इसकी पुष्टि की है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed