फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The lamp of the house was extinguished but Vikku gave light to another family.

Mandi News: घर का चिराग तो बुझ गया पर दूसरे परिवार को रोशनी दे गए विक्कू

Mon, 17 Jun 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
The lamp of the house was extinguished but Vikku gave light to another family.
सड़क हादसे में घायल विकास की पीजीआई में मौत के बाद दान कीं आंखें, भाई ने लिया सराहनीय फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के डरवाड़ गांव निवासी 38 वर्षीय विकास उर्फ विक्कू की घर के नजदीक कार दुर्घटना में गंभीर रूप में होने के बाद 15 जून को पीजीआई में मौत हो गई। इससे उनके परिवार में हमेशा के लिए अंधेरा हो गया, लेकिन परिवार के लोगों विशेष तौर पर बड़े भाई केहर और उनके जीजा रवि कुमार ने मृतक की आंखें दान करने का निर्णय लिया, ताकि किसी दूसरे के जीवन में रोशनी आ सके। उन्हें ने अपने घर का चिराग बुझने के बाद भी दूसरों के घर में रोशनी कर दी। हालांकि इस हादसे में सात साल के बेटे नोनू-ऋतुल ने छोटी उम्र में ही पिता को खो दिया। साथ ही बड़ी बहन बबली, बड़े भाई केहर ने भी छोटे भाई तो मां शिवी ने बेटा और पत्नी इंदु ने पति खो दिया है। विक्कू की मौत से पूरा गांव शोकाकुल है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दुर्घटना के दिन घरवासड़ा गांव में गाड़ी लेकर गया था और वापसी पर अपने ही गांव के समीप दौंन मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी थी। हालांकि ग्रामीणों की मदद से घायल को टिहरा अस्पताल से जिला हमीरपुर और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया था, लेकिन विक्की दुर्घटना के समय से ही कोमा में चला गया था। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जब मृतक के 7 वर्षीय बेटे ने पिता को अग्नि दी तो हर किसी की आंखें नम थी। विक्की के निधन पर प्रधान रणजीत, उप प्रधान नरेंद्र, पंचायत समिति सदस्य चंपा, पंच यशवंत, सुरेश, रणबीर, बालकृष्ण, मोहन लाल, बीरबल, मान सिंह, अशोक, रामस्वरूप, केवल, डॉ. सन्नी, सागर चंद, भीखम राम, प्रेम सिंह, राजकुमार, विनोद, सम्राट युवक मंडल, महिला मंडल पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है और परिवारजनों के प्रति सहानुभूति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed