{"_id":"695a58c9b5c380292d0baa0d","slug":"the-himachal-shrine-resonated-with-the-melodious-strains-of-devotional-songs-mandi-news-c-90-1-mnd1001-181545-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भजनों की स्वर लहरियों से गूंजा हिमाचल धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भजनों की स्वर लहरियों से गूंजा हिमाचल धाम
विज्ञापन
मंडी। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल की ओर से नव वर्ष के आगमन पर रविवार को गागल स्थित हिमाचल धाम आश्रम में मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लिया।
मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज और अर्चिका दीदी ने संदेश में श्रद्धालुओं को नए साल की नई उमंग, सकारात्मकता और सेवा भाव के साथ जीने की कला सिखाई।
सत्संग के दौरान स्थानीय कलाकारों और मंडल के सदस्यों ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इसमें दलीप सैनी ने गाए जा भगवान की महिमा गाए जा और भूलो ना प्रभु याद रहे जैसे भजनों से सबको निहाल किया। कमला चौहान अज रौनका दे बेड़े तेरे दर दे की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। निर्मला सैनी (महिला संगठन प्रभारी) ने गुरु जी की कुटिया को मैंने फूलों से सजाया है और जय राधे-जय श्री कृष्ण के जयकारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।
दिव्या सैनी ने मंच संचालन करते हुए ना ये तेरा ना ये मेरा मंदिर है भगवान का भजन प्रस्तुत कर उपस्थित संगत को मंत्रमुग्ध किया। सत्संग का समापन सामूहिक ओम के उच्चारण और आरती के साथ हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद