फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Haat Bazaar of Seri Manch is giving support to women

Mandi News: सेरी मंच का हाट बाजार महिलाओं को दे रहा संबल

Sat, 17 Jan 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 17 Jan 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
The Haat Bazaar of Seri Manch is giving support to women
मंडी। मंडी शहर के सेरी मंच पर सजने वाले हाट बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सप्ताह में दो दिन सजने वाले हाट बाजार में लोग अपने पसंद का सामान खरीदते हैं और पारंपरिक लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। लोगों को परोसे जाने वाले व्यंजनों में कोदरे के सिड्डू, मोमोज, मक्की की रोटी- सरसो का साग, उड़द दाल के भल्ले-बाबरू सहित गर्म स्वेटर, शॉल, कोटी व अन्य उत्पादों की हाथों हाथ बिक्री होने से अच्छा कारोबार हो रहा है। शहरी आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण व शहरी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए सेरी मंच पर शुक्रवार व शनिवार दो दिन हाट बाजार लगाने की अनुमति दी है। यहां आचार, चटनी, मुरब्बे, स्थानीय दालें, मक्की, चावल व कोदरे का आटा सहित सर्दी के मौसम के लिए गर्म कपड़े व अन्य खाद्य व्यंजन तैयार कर महिलाएं बिक्री करती हैं। इससे महिलाएं अपनी आर्थिकी को भी मजबूत कर रही हैं। आजीविका मिशन, डीआरडीए व खंडों की तरफ से महिलाओं को मेलों, त्योहारों व बाहरी राज्यों में आयोजित होने वाले बड़े आयोजनों में भी स्टॉल सजाने भेजा जाता है। वहां भी महिलाएं अपने दल के साथ अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं। जयश्री स्वयं सहायता समूह की हेम नलनी, नव ज्योति स्वयं सहायता समूह की मधु, मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह हेमा, शिकारी माता स्वयं सहायता समूह की चंपा शर्मा सहित अन्य महिलाओं का कहना है कि सर्दी के मौसम में कारोबार अच्छा रहता है। सबसे ज्यादा खान पान के स्टॉलों में अच्छी बिक्री होती है। लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हैं। गर्मी के मौसम में कारोबार मंदा रहता है। सरकार व प्रशासन को चाहिए महिलाओं के लिए नियमित स्टॉल दिए जाए ताकि वर्ष भर काम चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed