फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The government will provide a 50 percent subsidy on the purchase of e-taxis.

Mandi News: ई-टैक्सी की खरीद पर सरकार देगी 50 प्रतिशत का अनुदान

Mon, 15 Jun 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The government will provide a 50 percent subsidy on the purchase of e-taxis.
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन 16 जून तक करें आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ई-टैक्सी योजना बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगी। प्रदेश सरकार की ओर से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और हरित एवं स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आगामी 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। ई-टैक्सी की खरीद पर पात्र लाभार्थियों को वाहन लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।
योजना के लिए पात्रता के अनुसार, आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसके पास वैध कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम एक वर्ष से पंजीकृत होना आवश्यक है और उसकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

बाक्स
प्रदेश सरकार की ओर से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आगामी 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत ई-टैक्सी की खरीद पर पात्र लाभार्थियों को वाहन लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान करने का प्रावधान है। -अरविंद सिंह, जिला रोजगार अधिकारी, मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed