फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The government is taking away facilities of the public: Indra Singh Gandhi

जनता की सुविधाएं छीन रही सरकार : इंद्र सिंह गांधी

Sun, 11 May 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The government is taking away facilities of the public: Indra Singh Gandhi
मंडी। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार जनविरोधी फैसलों के लिए याद की जाएगी। पहले न्यूनतम किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये किया, अब सामान्य किराये में भी 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। किराया बढ़ने से उन आम और गरीब लोगों पर बोझ पड़ेगा जो बसों में सफर करते हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा लिया। अब सरकार बनने के बाद लोगों को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन

सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने कई जनविरोधी फैसले लिए हैं। सुक्खू सरकार लोगों को पहले से मिल रही सुविधाओं को छीन रही है, वहीं उन पर अतिरिक्त बोझ भी डाल रही है। सुक्खू सरकार ने पहले निशुल्क बिजली, मुफ्त पानी की सुविधा छीन ली। अपने मित्रों, करीबियों को कैबिनेट रैंक देकर सरकारी खजाने पर बोझ डाला जा रहा है। उसकी भरपाई लोगों की जेब से की जा रही है। किराये में 20 पैसे से 31 पैसे प्रति किलोमीटर को बढ़ोतरी की गई है। अब सरकार महिलाओं को दी जा रही 50 फीसदी की छूट को भी समाप्त करने की तैयारी में है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed