फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The government has not yet given the sixth pay scale

सरकार ने अभी तक नहीं दिया छठा वेतनमान

Mon, 25 Oct 2021 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
The government has not yet given the sixth pay scale
मंडी। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को वर्ष 2016 से दिया जाने वाला छठा वेतनमान और महंगाई भत्ता अभी तक नहीं दिया है। यह बात हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रीयल सर्विस यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण कपूर और गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन के पूर्व महासचिव दीप राम शर्मा ने कही। उन्होंने भाजपा को अधिकारियों की कठपुतली बताया। पूर्व नेताओं ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि वे अनदेखी का उपचुनाव में बदला लेंगे।
विज्ञापन

सरकारें महंगाई भत्ता केंद्र की तर्ज पर देती आई हैं, उसे भी बहुत कम कर दिया है। कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र की तर्ज पर 11 प्रतिशत की जगह 6 प्रतिशत डीए की घोषणा की गई। अधिकारियों ने अपने लिए 11 प्रतिशत की घोषणा करवा ली, जिसे कर्मचारियों के दबाव में वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन

आज से पहले भी सभी सरकारें कर्मचारियों को सरकारी उचित मूल्यों की दुकानों में सस्ता राशन देती रही हैं। कभी भी कोई शर्त नहीं लगी। जयराम सरकार पहली सरकार है जिसने ईमानदारी से आयकर देने वाले कर्मचारियों/पेंशनरों को इस सुविधा से महरूम कर दिया। आशा वर्कर, सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं के लिए सरकार ने अभी तक कोई नीति नहीं बनाई। मिड-डे मील, मनरेगा मजदूर को जो कुछ मिला वह वीरभद्र सिंह के समय में ही मिला। अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध काल भी तीन वर्ष से दो वर्ष करने का जयराम सरकार ने वादा किया था लेकिन अभी तक यह भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तेल, पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। खाने पीने की चीजों के साथ गैस सिलिंडर भी 1000 रुपये का हो गया है। गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन के पूर्व महासचिव दीप राम शर्मा ने भाजपा को अधिकारियों की कठपुतली बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed