फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The gods and goddesses arrived swinging with the gods

देवलुओं के साथ झूमते हुए पहुंचे देवी-देवता

Mon, 28 Feb 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
The gods and goddesses arrived swinging with the gods
महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने आई मां बगलामुखी और बूढ़ी भैरवा राजदेवता माधोराय में हाजिरी भ? - फोटो : Mandi
मंडी। देवी-देवताओं के आगमन से छोटी काशी देवमयी हो गई। महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ झूमते हुए देवी-देवता देवलुओं के साथ पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और नरसिंघे की ध्वनियों से मंडी सराबोर हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को देव कमरूनाग के अलावा छह देवी-देवता मंडी पहुंचे हैं। सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के अन्य देवी-देवता भी बड़ादेव कमरूनाग के साथ पहुंचना शुरू हो गए हैं। देव सुखदेव ऋषि थट्टा, बुड्ढा बिगंल, देव झाथी वीर, देवी बगलामुखी, देवी बुड्डी भैरवा, देव ढगांडू ऋषि मंडी पहुंच चुके हैं। बीते रोज पराशर ऋषि भी मंडी महाशिवरात्रि में शिरकत करने के लिए जनपद में पहुंच चुके हैं
विज्ञापन

...
तो इस बार टूटी देव परंपरा
सांस्कृतिक सदन के शुभारंभ पर देव कमरूनाग की अहम भूमिका होगी। देव सदन में एक छत के नीचे सैकड़ों देवी-देवता रह सकेंगे, जिसका शुभारंभ दो मार्च को प्रस्तावित है। यदि ऐसा हुआ तो देव कमरूनाग टारना से उतरकर देव सदन के शुभारंभ में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी तैयारी भी की जा रही है और चर्चा भी है। उधर, सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बताया कि अभी निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि सात दिन तक देव कमरूनाग टारना में विराजमान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed