{"_id":"69efae0eb8fe70ae580d4674","slug":"the-forest-in-jogindernagar-erupted-at-midnight-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194607-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में आधी रात को सुलग उठे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में आधी रात को सुलग उठे जंगल
विज्ञापन
उपमंडल जोगिंद्रनगर में रविवार देर रात भड़की जंगल की आग पर काबू पाने में जुटे तीन विभागों के जवान
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में जंगल भीषण गर्मी के बीच दहकने लगे हैं। वन मंडल में एक साथ आग की पांच घटनाओं से रातभर दहशत फैली रही। मंडी-पठानकोट हाईवे के साथ लगते घट्टा और टोबड़ी में रविवार देर रात भड़की आग से पेट्रोल पंप और वाहनों के शोरूम को खतरा पैदा हो गया। वन विभाग, पुलिस और दमकल विभाग के जवानों की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की आग पर काबू पाया गया। इससे वाहनों का शोरूम और पेट्रोल पंप राख होने से बाल-बाल बच गए। उधर, द्राहल के दरकोटी में भी आधी रात को जंगल की आग ने रौद्र रूप धारण करते हुए रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया। यहां पर दमकल और वन विभाग के जवानों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर जंगल की आग पर काबू पाया। हराबाग के डिगली जंगल और चौंतड़ा के खलेही नाल, सुकड़ में भी आग की बड़ी घटनाओं से वन विभाग को क्षति पहुंची है। जोगिंद्रनगर में एक साथ आग की पांच बड़ी घटनाओं पर काबू पाने के लिए देर रात दस से रात दो बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इसमें पुलिस, वन और दमकल विभाग के जवानों की विशेष टीम मोर्चे पर तैनात रही। सोमवार को दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी बंशी राम ने बताया कि जोगिंद्रनगर शहर से तीन किलोमीटर दूर टोबड़ी के समीप भड़की जंगल की आग से वाहनों के एक शोरूम और पेट्रोल पंप को सुरक्षित बचा लिया है। एक रिहायशी मकान भी जंगल की आग की चपेट में आ गया था, जिसे पुलिस, दमकल और वन विभाग की टीम ने संयुक्त तौर पर सुरक्षित बचाया है।
वनमंडल हराबाग के डिगली, चौंतड़ा, द्राहल के दरकोटी और टोबड़ी के समीप भड़की जंगल की आग से बहुमूल्य संपत्ति को क्षति पहुंची है। पुलिस, वन और दमकल विभाग के संयुक्त प्रयासों से रात दो बजे तक जारी रेस्क्यू अभियान में तीनों विभागों के जवानों ने अपनी जान पर जोखिम उठाकर रिहायशी मकान और लाखों की बहुमूल्य संपत्ति को सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल की है। जंगल में आग की पांच घटनाओं के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अश्वनी कुमार, एसीएफ वनमंडल जोगिंद्रनगर