फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The evening was filled with dance and Hindi songs, Ajay Chauhan enthralled the audience.

Mandi News: नाटी और हिंदी गीतों से सजी संध्या, अजय चौहान ने बांधा समां

Thu, 16 Apr 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The evening was filled with dance and Hindi songs, Ajay Chauhan enthralled the audience.
अजय चौहान की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक, कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। बैसाखी मेला रिवालसर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध गायक अजय चौहान के नाम रही। मशहूर युवा कलाकार ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल झूम उठा और दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में रिवालसर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश शर्मा और समाजसेवी यादविंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सचिव विनोद ठाकुर ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बॉलीवुड गायक नितिन कुशाल ने एक हसीना थी, हवाएं हवाएं और दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी जैसे गीतों से की, जिससे माहौल संगीत से सराबोर हो गया। इसके बाद मंच संभालते ही अजय चौहान ने झूमका कानों रा गीत से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने नाटी सिरमौरो वालिए, इश्क हुआ आपसे, तगड़े बाली नाटी और चस्का चस्का सहित कई पहाड़ी और हिंदी गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर नृत्य किया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed