{"_id":"68014851da7e74f69a0bb711","slug":"the-driver-got-frightened-when-cisf-jawans-stopped-him-the-car-fell-into-the-lake-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153572-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीआईएसएफ जवानों के रोकने से घबराया चालक, कार झील में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीआईएसएफ जवानों के रोकने से घबराया चालक, कार झील में गिरी
Thu, 17 Apr 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में झील में गिरी कार को निकालने पहुंची रिकवरी वाहन। स्त्रोत : जागरूक पाठक
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर में एक कार अनियंत्रित होकर झील में गिर गई। बीबीएमबी झील की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवान ने कार को रोकने का इशारा किया। इससे चालक घबरा गया और कार झील में जा गिरी।
हादसे में सभी कार सवार सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शाम को बीबीएमबी झील के किनारे युवा कार से घूमने निकले। शीश महल से आगे आने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, जिसे देख युवा घबरा गए और जैसे ही कार की रफ्तार तेज की, तो कार अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी।
गनीमत यह रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई। कार को रिकवरी वाहन की मदद से बाहर निकाला गया। सुंदरनगर डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।