{"_id":"67ae3c3c60d92260660bc1b5","slug":"the-distance-from-simas-to-kudd-mahadev-decreased-due-to-the-construction-of-gawela-road-mandi-news-c-90-1-ssml1025-147782-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गवैला सड़क के निर्माण से घटी सिमस से कुड्ड महादेव की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गवैला सड़क के निर्माण से घटी सिमस से कुड्ड महादेव की दूरी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर उपमंडल की सिमस-नैला-गवैला संपर्क सड़क का पूरा हुआ कार्य।
लडभड़ोल (मंडी)। उपमंडल की सिमस-नैला-गवैला सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। यह मार्ग नाबार्ड के सहयोग से बनाया गया। इस पर करीब सवा चार करोड़ की राशि खर्च की गई। सड़क के बनने से माता सिमसा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। वहीं नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड में भी श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकेंगे। ग्राम पंचायत सिमस सहित लडभड़ोल के गवैला गांव के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
नाबार्ड के माध्यम से निर्मित की गई लगभग सवा तीन किलोमीटर सिमस-नैला-गवैला सड़क से माता सिमसा और कुड्ड महादेव मंदिर की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर कम हुई है। इससे वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी बल्कि जाम की स्थिति में एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इस संपर्क सड़क से लोग संधोल, हारसीपत्तन, जयसिंहपुर, चढि़यार, धर्मपुर सहित कांगड़ा जिले में बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वत माला को भी निहार सकते हैं। साथ ही श्रद्धालु बाबा कमलाहिया (धर्मपुर) तथा मां आशापुरी (जिला कांगड़ा) के पवित्र स्थलों को भी देख पाएंगे।
विज्ञापन
-- -
माता सिमसा देवी क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है। मंदिर के लिए वैकल्पिक सड़क सुविधा सुनिश्चित होने से जहां श्रद्धालुओं को आवाजाही के लिए अन्य सड़क की सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
-मनीष चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर