फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The committee will decide to invite new deities in the Kisan Mela

Mandi News: किसान मेले में नए देवी-देवताओं का बुलाने का कमेटी लेगी निर्णय

Sat, 29 Mar 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Mar 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
The committee will decide to invite new deities in the Kisan Mela
पधर (मंडी)। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय किसान मेले की तैयारियों को लेकर देवता कमेटी के साथ बैठक हुई। पधर में 15 से 19 अप्रैल तक किसान मेला होगा। बैठक में तय किया गया कि इस बार मेले में सूत्रधारी ब्रह्मा सहित 28 देवी-देवता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान देवी-देवताओं के बैठने के स्थान और नजराना राशि पर चर्चा की गई। 15 अप्रैल को जल शक्ति विभाग विश्राम गृह से देवी-देवताओं की भव्य जलेब निकाली जाएगी। इसके अलावा विश्राम गृह के पास भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें आम जनता को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन नए देवी-देवताओं को मेले में शामिल करने का निर्णय नहीं लेगा, यह पूरी तरह देवता कमेटी के विवेक पर निर्भर करेगा। यदि कोई नया निर्णय लिया जाता है तो प्रशासन को तीन अप्रैल तक सूचित करना होगा। बैठक में देवता कारदार संघ के प्रधान लेख राम, उप प्रधान जगदीश कुमार, सचिव उमेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed