फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The closed OPD shattered patients' hopes, with treatment limited to emergency services.

Mandi News: बंद ओपीडी ने तोड़ी मरीजों की उम्मीद एमरजेंसी सेवाओं तक सिमटा इलाज

Sat, 27 Dec 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The closed OPD shattered patients' hopes, with treatment limited to emergency services.
जोनल अस्पताल मंडी की खाली पड़ी जनरल ओपीडी। संवाद - फोटो : बीएलओ उमेश की फाइल फोटो।
मंडी। 108 व 102 एंबुलेंस चालकों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शिमला में चिकित्सक व मरीज के बीच हुए विवाद के बाद चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। इसका सीधा असर ओपीडी सेवाओं पर पड़ा और मरीजों को जांच सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल का सबसे अधिक असर प्रसूति महिलाओं पर पड़ा। उन्हें अस्पताल से घर पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे परिजनों की परेशानी और बढ़ गई। हड़ताल और अवकाश के चलते जिला में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थान: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी। समय : शुक्रवार सुबह 11:30 बजे। चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने मरीजों को चिकित्सकों के अवकाश बारे जानकारी देते हुए केवल आपातकालीन ओपीडी की ही पर्ची बनाई। ऐसे में मरीज मायूस होकर घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर एंबुलेंस सुविधा के अभाव में अस्पताल से छुट्टी होने पर मरीजों को निजी वाहनों की मदद से घर पहुंचना पड़ा। हालांकि वार्डों में उपचाराधीन सभी मरीजों को सुबह के समय चिकित्सकों ने राउंड कर जांच सुविधा दी।
सुबह : 11:45 बजे। एमसीएच के धरातल तल पर सभी ओपीडी कक्ष बंद नजर आए। यहां आ रहे मरीज बैरंग लौट रहे थे। पूछने पर मरीज व तीमारदारों ने बताया कि डॉक्टरों के ओपीडी में न बैठने की जानकारी नहीं थी।

दोहपर : 12:30 बजे। अस्पताल की प्रयोगशाला में सभी प्रकार के टेस्ट, मरहम-पट्टी, प्लास्टर, ईसीजी, इंजेक्शन और एक्सरे की सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। क्रस्ना लैब में भी मरीजों को जांच सुविधा मिलती रही।
सामान्य ओटी और गायनी ओटी में केवल पहले से अस्पताल में भर्ती मरीजों के ही ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed