फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The city's wiring mess will be streamlined, and mobile toilets will also be procured.

Mandi News: शहर में तारों के जंजाल होंगे व्यवस्थित, मोबाइल शौचालय की भी होगी खरीद

Mon, 29 Dec 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The city's wiring mess will be streamlined, and mobile toilets will also be procured.
नगर निगम के सभागार में आयोजित साधारण बैठक में महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, उप महापौर माधुरी कपूर
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले में आने वाले देवी-देवताओं के रथों के लिए तारों का जंजाल परेशानी का सबब नहीं बनेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में झूल रहे तारों को व्यवस्थित किया जाएगा। नगर निगम की ओर से विद्युत बोर्ड और भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों से इसके बारे में पत्राचार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित नगर निगम की साधारण बैठक में महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि 10 साल के बाद शहर में घरेलू और व्यावसायिक संपत्तियों का सर्वे किया जा रहा है। एजिसेक कंपनी की ओर से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। शहरवासी कंपनी के कर्मचारियों का सर्वे में सहयोग करें। करीब दो माह तक यह कार्य किया जाएगा। शहर में फुटपाथ पर जालों की मरम्मत अब नगर निगम के कर्मचारी करेंगे। नगर निगम जल्द इसके लिए वेल्डिंग सेट की खरीद करने जा रहा है। निगम के प्रशिक्षित कर्मचारी स्वयं फुटपाथ के ऊपर जालों की मरम्मत करेंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले से पहले नगर निगम मोबाइल शौचालय की खरीद करेगा। इन मोबाइल शौचालय में छह सीटें होंगी। शहर में जेब्रा क्रांसिग के निशान मिट गए हैं। लोक निर्माण विभाग को इन जेब्रा क्रासिंग स्पॉट को पेंट से चकाचक करने को कहा गया है। जहां अधिक गंदगी वाले चिह्नित स्थान हैं, मेले से पहले साफ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड से आग्रह किया कि जो बिल काउंटर निगम की ओर से जन सुविधा के लिए बोर्ड को दिया गया था, उसे इंदिरा मार्केट में पुनः बहाल करें, ताकि शहरवासियों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर उप महापौर माधुरी कपूर, पार्षद अलकनंदा हांडा, सोमेश उपाध्याय, राजेंद्र मोहन, योगराज, वीरेंद्र सिंह आर्य, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह, सुमन ठाकुर, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, दीपाली जसवाल, कृष्ण भानु, अंजय कुमारी, मनोनीत पार्षद दिनेश पटियाल, नितिन भाटिया, यशकांत कश्यप, दर्शन ठाकुर, संजय शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

...
इंजीनियरिंग ब्रांच में स्टाफ का अभाव
महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंताओं के पद रिक्त हैं। इस कारण टेंडर प्रक्रिया को तेज गति से धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। स्टाफ के अभाव के कारण विकास कार्यों को करवाने में भी काफी असुविधा का सामना नगर निगम को करना पड़ रहा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed