फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bus sent on the route after a year broke down midway.

Mandi News: रूट पर साल के बाद भेजी बस बीच रास्ते हुई खराब

Wed, 14 Jan 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The bus sent on the route after a year broke down midway.
सरकाघाट-गोभड़ता सड़क पर तकनीकि खराबी आने से खड़ी बस। स्रोत जागरूक पाठक
भांबला (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सरकाघाट-गोभड़ता बस सेवा करीब एक वर्ष के बाद दोबारा शुरू हो गई है। सरकाघाट से मंगलवार करीब 3:30 बजे रवाना हुई बस गोभड़ता से छह किलोमीटर पहले पटड़ीघाट के पास खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ यात्री पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना हुए जबकि कुछ ने लिफ्ट ली। मार्ग में बस का इंतजार कर रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह बस आवागमन का मुख्य साधन मानी जाती है। लंबे समय से बंद रहने के कारण पहले ही स्थानीय लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ऐसे में सेवा बहाल होने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी थी। उत्तम चंद, मनोज कुमार, हेमराज, कार्तिक, सुमनलता, बोहरी देवी, अर्चना, सुभद्रा आदि का कहना है कि बसों की समय रहते तकनीकी जांच नहीं की जा रही है, जिसके चलते बार-बार ऐसी समस्याएं सामने आ रही हैं। आधे रास्ते में बस खराब होने से यात्रियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम और प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण रूटों पर चलाई जा रही बसों की नियमित मरम्मत सुनिश्चित की जाए तथा खराब बसों को रूट पर न उतारा जाए। यदि जल्द ही बस सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
सरकाघाट- गोभड़ता रूट पर भेजी गई बस में तकनीकी खराबी आने से बस बीच रास्ते में खराब हुई थी। अब इस रूट पर दूसरी बस भेजी जाएगी।
-राज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सरकाघाट
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed