फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bus running on the Gadagushain-Ghat route broke down again

Mandi News: गाड़ागुशैण-घाट रूट पर चलने वाली बस फिर खराब

Fri, 09 May 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The bus running on the Gadagushain-Ghat route broke down again
मंडी -गाडागुशैण रूट पर बीच सड़क पर खराब हुई एचआरटीसी बस। स्रोत: जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। मंडी-गाड़ागुशैण-घाट पर चलने वाली एकमात्र एचआरटीसी की बस फिर खराब हो गई। यह बस गाड़ागुशैण, बंजार, बालीचौकी और पंडोह को जोड़ती है। रूट पर बस खराब होने से एक बार फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह बस सात मई को बीच रास्ते में खराब हो गई। अभी तक बस को ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बस दो दिन चलती है और हफ्तों खराब रहती है। इससे सराज क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय यात्री राजू ने बताया कि अकसर यह बस खराब हो जाती है। दीनानाथ ने कहा कि रूट पर मरम्मत के बाद ही बस भेजी जानी चाहिए ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यात्री ललित ने कहा कि यह बस सेवा ही यात्रा का साधन है। हर कहीं बस हांफने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी से पूछा कि इस रूट पर खटारा बसें भेजकर जनता की जिंदगी को खतरे में क्यों डाला जा रहा है? लोगों ने मांग की है कि इस रूट पर अच्छी हालत वाली बस भेजी जाए। उधर, एचआरटीसी के आरएम अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि बस रूट सुचारु चल रहा है। बस को ठीक करने के लिए सामान भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed