फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bus reached Tumman village for the first time, villagers welcomed it.

Mandi News: पहली बार तुम्मन गांव पहुंची बस, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Fri, 02 Jan 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The bus reached Tumman village for the first time, villagers welcomed it.
मंडी। करसोग उपमंडल की दुर्गम ग्राम पंचायत तुम्मन में आजादी के बाद पहली बार बस पहुंची है। गांव में बस पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और परिवहन कर्मियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

29 दिसंबर को आनी बस अड्डे से परिवहन निगम की बस को चालक हरि सिंह और परिचालक मीणा राम सहित आनी बस अड्डा के अन्य अधिकारी ट्रायल के लिए तुम्मन गांव पहुंचे। जब यह बस तुम्मन गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने खुशी में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया। इसमें करसोग से कांग्रेस नेता महेश राज बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर एसडीएम करसोग गौरव महाजन, एचआरटीसी आनी बस अड्डे के प्रभारी संदीप कुमार और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तुम्मन ग्राम पंचायत के प्रधान ख्याल चंद ने बताया कि ग्रामीणों की बस सेवा की काफी लंबे समय से मांग थी, जोकि अब जाकर पूरी हुई है। उन्होंने सफल ट्रायल के बाद जल्द नियमित बस सेवा सुविधा देने की भी मांग विभाग और सरकार से उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में आनी बस अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आनी बस अड्डा से 15 किलोमीटर दूर यह स्थान पड़ता है। बस का सफल ट्रायल होने के बाद अभी कुछ स्थानों पर कटिंग का कार्य चला हुआ है। कटिंग का कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित बस रूट के बारे में शिमला मंडलीय कार्यालय को लिखित रूप में भेजा जाएगा। मंडलीय कार्यालय से स्वीकृति आने के बाद इस रूट का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed