फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The biodiversity of Mandi College will be recorded using mobile phones.

Mandi News: मोबाइल से दर्ज होगी मंडी कॉलेज की जैव-विविधता

Wed, 31 Dec 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The biodiversity of Mandi College will be recorded using mobile phones.
वल्लभ कॉलेज मंडी में एप से पौधों और जीव-जंतुओं की जानकारी जुटाते विद्यार्थी। स्त्रोत्- संस्थान
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने कॉलेज परिसर में पाए जाने वाले पौधों और जीव-जंतुओं की जानकारी जुटाने के लिए एक खास पहल शुरू की है। अब जैव-विविधता का रिकॉर्ड मोबाइल फोन की मदद से किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मोबाइल एप आई-नेचुरलिस्ट का उपयोग किया जा रहा है। कॉलेज के छात्र परिसर में मिलने वाले पौधों, पक्षियों, जानवरों, कीटों की तस्वीरें खींचकर एप पर अपलोड कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ जगह की जानकारी भी जुड़ी होती है, जिससे यह पता चलता है कि कौन-सी प्रजाति कहां पाई गई।
विज्ञापन

अब तक छात्र 547 से ज्यादा अवलोकन दर्ज कर चुके हैं, जिनमें करीब 250 अलग-अलग प्रजातियां शामिल हैं। इस परियोजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। छात्रों के काम को आई-नेचुरलिस्ट के वैश्विक समुदाय की ओर से जारी एक वीडियो में दिखाया गया है। उधर, परियोजना समन्वयक डॉ. मनोज ठाकुर के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को नागरिक विज्ञान और आधुनिक तकनीक के जरिए प्रकृति को समझने से जोड़ना है। छात्रों को यह भी सिखाया गया है कि जानकारी को सही और जिम्मेदारी से कैसे दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों को किताबों के ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक अनुभव भी मिल रहा है। उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed