{"_id":"681750f68c07b1403206c581","slug":"the-barren-land-of-samrahan-will-now-yield-gold-mandi-news-c-90-1-mnd1001-155063-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: समराहण की बंजर जमीन उगलेगी अब सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: समराहण की बंजर जमीन उगलेगी अब सोना
विज्ञापन
जरल खड्ड से समराहण सिंचाई योजना का कार्य ठेकेदार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कोटली क्षेत्र के समराहण में किसान अब खेतीबाड़ी के लिए बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे। अब हर मौसम में नगदी फसलों का उत्पादन किया जा सकेगा। बहाव सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों को अब हर मौसम में खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत तैयार होने वाली सिंचाई योजना का कार्य ठेकेदार को सौंप दिया गया है।
समराहन में करीब साठ परिवार ऐसे हैं जिनके खेतों तक पानी की सुविधा नहीं है। इससे किसान नगदी फसलों की खेती नहीं कर पा रहे हैं। करीब नौ हेक्टेयर क्षेत्र असिंचित है। अब इस क्षेत्र के लिए जाईका के तहत सिंचाई योजना बनाई जा रही है। जरल खड्ड से पानी लिफ्ट किया जाएगा। जल भंडारण टैंक के माध्यम से पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। ठेकेदार ने खंड परियोजना प्रबंधक डाॅ. राजेश जसवाल, निर्माण अभियंता शैलेंद्र तथा कृषक विकास संघ को आश्वस्त किया है कि योजना का निर्माण कार्य दी गई समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा। कृषक विकास संघ के प्रधान बीरी सिंह, सचिव लाल सिंह आदि ने बताया कि सिंचाई योजना से खेतों तक पानी पहुंचेगा।
...
समराहण सिंचाई योजना का कार्य ठेकेदार को सौंप दिया है। ठेकेदार को तय समयावधि में कार्य पूरा करने को कहा गया है। योजना के तैयार होने से किसानों को हर मौसम में सिंचाई के लिए पानी की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
-राजेश जसवाल, खंड परियोजना प्रबंधक
00