फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The atmosphere became devotional with divine tunes, a procession was taken out from the fair venue to the market.

Mandi News: देव धुनों के साथ माहौल हुआ भक्तिमय, मेला स्थल से बाजार तक निकाली शोभायात्रा

Mon, 04 Nov 2024 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 04 Nov 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere became devotional with divine tunes, a procession was taken out from the fair venue to the market.
थुनाग में सराज दीप उत्सव के समापन अवसर पर निकाली गई जलेब में ​शिरकत करते देवी-देवता। स्त्रोत- ज
देवी-देवताओं की भव्य जलेब के साथ संपन्न हुआ सराज दीप उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

समापन समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के थुनाग में आयोजित चार दिवसीय सराज दीप उत्सव रविवार को भव्य जलेब के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान स्थानीय देवी-देवताओं की मौजूदगी में बाजार से मेला स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने और दर्शनों के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। देव धुनों से माहौल भक्तिमयी रहा।
चार दिन तक चले इस आयोजन में अधिकांश देवी-देवताओं ने श्रद्धालुओं के घरों में मेहमान नवाजी कबूली। अंतिम दिन अपने अराध्य देवी देवताओं से विदा लेते हुए श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। समापन अवसर पर स्थानीय विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
विज्ञापन

उन्होंने मेला आयोजक समिति को मेला के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए अपने अनुभव साझा किए। थुनाग मेले से जुड़ी यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेले मेल-मिलाप का साधन है। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है और सांस्कृतिक विरासत है। यह परंपरा और मजबूती के साथ हमेशा आगे बढ़ती रहनी चाहिए। उन्होंने देव काला कामेश्वर जी समेत सभी देवी-देवताओं से प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में देव काला कामेश्वर के साथ माता हडिंबा, देव खुड्डी जहल, साक्षात काली का स्वरूप देवी दुलासन, देव बताल समेत अन्य देवी-देवताओं ने शिरकत कर मेले की शाेभा बढ़ाई। मेले में स्थानीय लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। वहीं, जिला स्तरीय दीप उत्सव के अध्यक्ष एवं प्रधान ग्राम पंचायत थुनाग धनेश्वर सिंह ने बताया कि सराज दीप उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। उत्सव के दौरान देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

बॉक्स
श्याम और संजय ने जमाया सांस्कृतिक संध्या में रंग
अंतिम सांस्कृतिक संध्या स्थानीय कलाकार श्याम ठाकुर और संजय ठाकुर के नाम रही। उन्होंने क्षेत्र के अराध्य देव काला कामेश्वर व च्वासी नाग देवता की स्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने ओ झूरी आई लोड़ी तू थुनाग रे मेले, सीतारामा खौशिया, हालरा लागा राधुए, जुबलू पोड़ी मंडैली नाटी, छतरी मेले वे आई लोड़ी तू, कोटखाई री शौरीए लागा इशका योगा सहित नॉन स्टॉप पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुति से लोगों को खूब नचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed