फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The affected families spent the night in fear

Mandi News: खौफ के साए में कटी प्रभावित परिवारों की रात

Fri, 05 Sep 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The affected families spent the night in fear
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नेरघरवासड़ा पंचायत के नेर-कुडनी गांव में बुधवार को हुए भयंकर भू-स्खलन के बाद प्रभावित परिवारों की रातें डर और चिंता के साए में बीत रही हैं। लोग सोते हुए बार-बार आवाजें सुनकर जाग जाते हैं और बेचैनी के चलते उठकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को भी लोग अपने घरों से सामान निकालते देखे गए, वहीं महिलाएं अपने क्षतिग्रस्त मकानों को देख-देख कर सिसकती रहीं। बुजुर्ग महिला ब्रह्मी देवी ने बताया कि उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता के लिए नहीं आया। छोटू राम के पिता जो पत्थर तोड़ने का काम करते थे, उन्होंने खून-पसीने से मकान बनाया था, अब क्षतिग्रस्त देखकर विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वीना देवी ने कहा कि उनके पति लाहौल में काम के लिए गए हुए हैं, इसलिए वे अकेले घर से सामान निकालने में असमर्थ हैं और वह अपने रिश्तेदार के घर पर ठहरी हुई हैं। सुनील, गोपाल सिंह, सागर चंद और जसवंत सिंह ने बताया कि वे रात को घर छोड़कर केवल टार्च और मोबाइल लेकर निकले, बाकी सारा सामान वहीं रह गया। वार्ड सदस्य किरण देवी ने कहा कि वे प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रही हैं। भू-स्खलन के कारण मझारनू-बस्सी मार्ग वीरवार को भी पूरी तरह बंद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed