फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The administration woke up after the campaign of the Bar Association

Mandi News: बार एसोसिएशन की मुहिम के बाद जागा प्रशासन

Thu, 16 Apr 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The administration woke up after the campaign of the Bar Association
पीलिया प्रभावित गोहर में 17 अप्रैल को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस स्थिति को लेकर बार एसोसिएशन गोहर द्वारा सिविल कोर्ट में दायर याचिका के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इसके तहत खंड विकास अधिकारी, गोहर ने 17 अप्रैल 2026 को पूरे उपमंडल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उप-मंडलाधिकारी (नागरिक), गोहर के निर्देशों के अनुसार यह अभियान पूरे उपमंडल में एक साथ संचालित किया जाएगा। इसमें सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, कार्यालयों, दुकानदारों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, मंदिर समितियों तथा आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
अभियान के दौरान क्षेत्रभर में व्यापक स्वच्छता कार्य किए जाएंगे। गीला कचरा, सूखा कचरा और प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग एकत्र कर उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। जल शक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से गांवों में सामुदायिक एवं घरेलू जल टंकियों की सफाई कराई जाएगी, ताकि जलजनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और एमपीडब्ल्यू घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी गोहर ने सभी नागरिकों से इस स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पीलिया जैसी बीमारी को समाप्त करने के लिए स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। बार एसोसिएशन गोहर के सदस्यों ने इस पहल का स्वागत किया है। सहसचिव अभिनव शर्मा ने उम्मीद जताई कि यह अभियान केवल एक दिवसीय औपचारिकता न बनकर स्वच्छता और मल प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था की दिशा में ठोस परिवर्तन लाएगा। गोहर में पीलिया के अब तक 280 मामले और दो मौतों के बाद यह प्रशासन का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की नजर अब 17 अप्रैल के अभियान के बाद जल टंकियों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और मल निस्तारण की स्थायी व्यवस्था पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed