फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   thakur das rathi play a singing song, shalu re Quartra

ठाकुर दास राठी ने शालू रे क्वाटरा लगाई रौनका

Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
thakur das rathi play a singing song, shalu re Quartra
सुंदरनगर नलवाड़ मेले की सांस्कृतिक संध्या में मौजूद मुख्यातिथि और दर्शक। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी ने सुपर हिट गीतों से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। संध्या में पंजाबी गायक प्रभजोत ने भी खूब समा बांधा। इसके अलावा संध्या में दिव्यांग छात्रों की ओर से प्रस्तुत फैशन शो ने भी खूब प्रशंसा बटोरी।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सबको प्रभावित किया। संध्या में किंग ऑफ नाटी ठाकुर दास राठी ने कार्यक्रम का आगाज बेटियों के महत्व को बताने वाले गीत शुण अम्मा मेरे बापुआ हाऊ बेटी मेरा की कसूर पेश कर सबको भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

इसके उपरांत उन्होंने जुबे री डाली लानी, चूटा गे चूटा मेरी झुरिए मेरा दिलडू चूटा, सुषमा मेरी जानिए, नीशु चली कौलजा, ओ बांकी चंद्रा, हवा लागी चंडीगढ़ा री, नीरू चाली घूमदी चली शिमले बाजारा, शालू रे क्वाटरा लगी रौनका, ओ सुमित्रा, भाई री सालीऐ दे दे मोबाइल नंबर, नीली नीली अखिए काजलू लाए, मेरी श्रीदेवीऐ कौखे चली तू, सामने तो आजा मेरी झूमके वाली, पार्टी टाइम, कदी बोलदी नो नो कदी बोलदी यस, झूमके नाचो रे नलवाड़ मेले लागे झूमके नाचो रे और नान स्टॉप गीत पेश कर समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी गायक प्रभजोत ने तेरे पीछे जूतिया घसाइयां अल्हडे, रंगला दुपट्टा मेरे सर ते लै गया, कामयाबी तेरे पीछे पीछे आऊगी, सोच नू गुलामी बीचों कड मित्ररा, चोगा पादी तितरा नू और इक तेरा चाहिदा सहारा मेरे मालिका गीत पेश कर खूब झुमाया।

संध्या में सूरज मेहता पार्टी उरला, तरुण मलिक, योगेश मुकुल, संजीव धीमान, हेमंत शर्मा, रमेश कटोच, स्वर्ण जरयाल, रोशनी शर्मा, हरबंस सिंह नामधारी, ललित कला मंच, रेखा चौहान और महेंद्र शर्मा सहित अनेक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed