फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tenders will be cancelled if the contractors do not start the work in dharampur mandi

ठेकेदारों ने काम शुरू न किया तो रद्द होंगे टेंडर

Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tenders will be cancelled if the contractors do not start the work in dharampur mandi
धर्मपुर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर ने एक पहल शुरू की है। विभाग ने निर्णय लिया है कि एक ठेकेदार को एक समय में एक ही कार्य दिया जाएगा, ताकि समय पर विकास कार्य पूरा हो सकेे। धर्मपुर में दर्जनों ऐसे कार्य हैं जिनका काम शुरू ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विभाग के लिए ये सिरदर्द बनते जा रहे हैं। जनता को भी समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे कई ठेकेदार हैं जिन्होंने काम तो ले लिए हैं, लेकिन उन्हें शुरू नहीं कर पा रहे हैं। ठेकेदारों को बार-बार नोटिस दिए जा रहे हैं। अब अंतिम चेतावनी है और अगर वे एक सप्ताह में उन कामों को शुरू नहीं करते हैं तो फिर विभाग उन कामों को रद्द कर देगा और नए सिरे से टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता जयपाल नायक ने बताया कि अब एक ठेकेदार को केवल एक ही कार्य दिया जाएगा, ताकि वह समय पर उस कार्य को पूरा कर सके। उसके बाद ही दूसरे कार्य दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के इस निर्णय से जहां विकास कार्यों को करवाने में तेजी आएगी वहीं गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है ताकि समय पर कार्य पूर्ण हो सकें और विकास में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed