{"_id":"5755ae4d4f1c1b081d9c54b3","slug":"tempo-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो खाई में लुढ़का, बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो खाई में लुढ़का, बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल
मंडी
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरा टैंपो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के दूरदराज क्षेत्र कैविधार के पास टाटा टैंपो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में टैंपो में सवार पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टाटा 407 एचपी62ए-2808 पत्थर लेकर कैविधार से तेबन जा रहा था। टैंपो अनियंत्रित होने से खाई में लुढ़क गया। टैंपो में सवार जालम सिंह व उसका बेटा हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निकाल कर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल करसोग पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल बाप-बेटे को आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। करसोग थाना के एएसआई अमर सिंह हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट के सोमवार शाम को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरा। ट्रक सामान से लदा हुआ था और कुल्लू की तरफ जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल किया गया। ट्रक गिरने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक में सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।