फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tehri won the title of cricket competition

Mandi News: टिहरी ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का खिताब

Mon, 20 Jan 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tehri won the title of cricket competition
विजेता टीम टिहरी के खिलाड़ी ट्राफी के साथ।
कटौला (मंडी)। टिहरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब टिहरी की टीम ने जीत लिया है। फाइनल मैच में टिहरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेगली की टीम को हराया। टिहरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 148 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। सोनू ने शानदार बल्लेबाजी कर 70 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शेगली की टीम मात्र 70 रन पर ही ढेर हो गई। क्रिकेट प्रतियोगिता में सबसे अधिक रन बनाने वाले राजू को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। फाइनल में धमाकेदार पारी खेलने वाले सोनू को मैन ऑफ द मैच, टिहरी टीम के दीपू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और पाराशर टीम के श्रवण को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

लोहड़ी पर टिहरी में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस साल प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, भाईचारे को बढ़ावा देना और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed