{"_id":"61b6292f98480d1f863e7ad2","slug":"technical-personnel-will-support-the-peace-meal-workers-mandi-news-sml3932120186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी कर्मियों करेंगे पीसमील वर्कर्स को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी कर्मियों करेंगे पीसमील वर्कर्स को दिया समर्थन
विज्ञापन
मंडी में पीसमील वर्कर मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद
- फोटो : Mandi
मंडी। परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन पीसमील वर्कर्स के समर्थन में आ गया है। तकनीकी कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वे 15 दिसंबर से पीसमील वर्करों के साथ 2 से 5 बजे तक तीन घंटे हड़ताल पर रहेंगे।
उनके भी हड़ताल पर चले जाने से निगम के कई रूट बाधित होने की आशंका है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो निगम के कई रूट प्रभावित होंगे। सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भी आने वाले दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पीसमील वर्कर्स ने बताया कि रविवार को उनकी हड़ताल को 14 दिन पूरे हो गए, लेकिन सरकार और निगम प्रबंध इनके बारे में कोई फैसला नहीं ले पा रही है।
पीसीमील वर्कर्स संघ के मंडलीय प्रधान रजत रावत ने बताया कि वे 10 वर्षों से हिमाचल पथ परिवहन निगम को सेवाएं दे रहे हैं। सरकार द्वारा तय न्यूनतम दिहाड़ी भी नहीं दी जाती है। एक तरफ सरकार अध्ययन संस्थान को बढ़ावा दे रही है तो दूसरी तरफ जो कर्मचारी आईटीआई करके हिमाचल को सेवा दे रहे हैं उनका शोषण किया जा रहा है। अगर निगम प्रबंध का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में कर्मचारी आंदोलन को उग्र कर सकते हैं। इस मौके पर मंडलीय महासचिव सुमन, विशाल कुमार, विकास कुमार, योगेश कुमार व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।