{"_id":"67518cbbdf545fe989091dee","slug":"tb-symptoms-will-be-tested-from-door-to-door-in-bagsiad-mandi-news-c-90-1-ssml1045-142008-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बगस्याड में घर-घर होगी टीबी के लक्षणों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बगस्याड में घर-घर होगी टीबी के लक्षणों की जांच
Fri, 06 Dec 2024 09:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 06 Dec 2024 09:50 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बगस्याड को टीबी रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से 100 दिनों तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान 16 उच्च जोखिम श्रेणियों के तहत लोगों की मैपिंग की जाएगी। आशा वर्करों के माध्यम से घर-घर जाकर टीबी लक्षणों की पहचान कर जांच व उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात बीएमओ बगस्याड डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने गोहर में हुई ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक में कही।
एसडीएम लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में हुई ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने ‘निमोनिया नहीं तो बचपन सही’ अभियान के तहत 0 से पांच साल के बच्चों में निमोनिया और सांस संबंधी जटिलताओं की रोकथाम और उपचार पर जानकारी दी। इस अभियान के तहत आशा वर्करों और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
बैठक में टीकाकरण, टीबी मुक्त पंचायत, डायरिया रोग नियंत्रण, और पीलिया रोकथाम जैसे कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने सर्दियों में बढ़ने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, सूखी खांसी, सांस रोग और डायरिया की रोकथाम के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार संतराम, बाल विकास अधिकारी बीएल चौहान और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।