फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Taring of Baturda-Dubai road uprooted in two months

बटूरडा-दुबई सड़क की टारिंग दो महीने में उखड़ी

Sat, 04 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Taring of Baturda-Dubai road uprooted in two months
बटूरड़ा-धनालग-दुबई मार्ग की उखड़ी टारिंग। - फोटो : Mandi
पटड़ीघाट (मंडी)। क्षेत्र की बटूरडा-धनालग-दुबई सड़क की टारिंग दो महीने में ही उखड़ गई है। इससे लोगों में जहां रोष है वहीं टारिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने कहा कि बटूरडा-धनालग-दुबई सड़क की दो महीने पहले लोक निर्माण विभाग ने टारिंग करवाई थी।
विज्ञापन

अब सड़क की टारिंग उखड़ गई है। निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। टारिंग उखड़ने से फिर से सड़क नाले में बदल गई है। ग्रामीणोें ने सड़क की हालत को देखते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। घनालग पंचायत प्रधान दिनेश कुमार, घनश्याम, सरबजीत, टेक चंद, अमरू, पाल, विजय, श्याम, महेंद्र, गुलाब सिंह, खूब राम, राजू, निकू, श्रवण आदि ने कहा कि सड़क पर दो महीने पूर्व ही टारिंग की थी।
विज्ञापन

बरसात में ही सड़क उखड़कर पूर्व की स्थिति में आ गई है। ग्रामीणों ने विभाग से सड़क पर निकासी नालियां बनाने का आग्रह किया था लेकिन विभाग ने इसे नजरअंदाज किया। अब हालत सबके सामने है। सड़क की टारिंग उखड़ने से विभागीय कार्यप्रणाली की भी पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि जल्द इस सड़क पर दोबारा गुणवत्ता युक्त कार्य करवाया जाए अन्यथा लोग विभागीय कार्यालय का घेराव कर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सरकाघाट के अधिशासी अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि अभी पीएमजीएसवाई के तहत सड़क का कार्य चला हुआ है। कल्वर्ट भी डालना शेष है।
सड़क की टारिंग उखड़ने से ठेकेदार की पेमेंट रोक दी है। पांच साल तक सड़क की मरम्मत ठेकेदार के पास है। ठेकेदार ही सड़क पर दोबारा टारिंग करवाएगा। ठेकेदार को विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed