फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tamanna won gold in the 200m and 600m races in the children's category.

Mandi News: बाल वर्ग में तमन्ना ने 200 और 600 मीटर दौड़ में जीता सोना

Fri, 26 Jun 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tamanna won gold in the 200m and 600m races in the children's category.
विद्या भारती की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हटगढ़ में आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। विद्या भारती की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ के खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, संस्कार और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में शिशु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्पित ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 100 मीटर दौड़ में शिवन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में तमन्ना ने 200 मीटर और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, प्रिशा वालिया ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में दुष्यंत ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। संजना ने भी 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। अभय और ताक्षी ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। शिवम ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रफुल्ल ने 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। तरुण वर्ग में मनीष चौहान ने 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, शुभम ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बीते बुधवार देर शाम हुआ। इस अवसर पर विधायक विनोद कुमार, विद्या भारती के जिला अध्यक्ष गोपाल दास शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिला परिषद सदस्य प्रेम सिंह राणा (पाल), विद्यालय प्रबंधक सोहन सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष लाल सिंह यादव, संरक्षक बालक राम गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed